जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) केवल 2% बढ़कर 60% होने जा रहा है। जानिए इस धीमी रफ्तार का 8वें वेतन आयोग की सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर क्या सीधा असर पड़ेगा।
सरकार की पुरानी परंपरा रही है कि वह दशमलव के बाद के अंक को नहीं मानती। इसलिए, DA(DA Increase) को राउंड फिगर में 60% ही रखा जाएगा। इससे यह साफ हो गया है कि बढ़ोतरी 3% या 4% नहीं, बल्कि सिर्फ 2% ही होगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस छोटी सी बढ़ोतरी का 8वें वेतन आयोग(8th Pay Commission) से क्या लेना-देना है? दरअसल, यह बहुत गहरा असर डालने वाला है।
DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए नए साल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक राहत लेकर नहीं आई है। अगर आप महंगाई भत्ते (DA) में बड़ी बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे थे, तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है। ताजा आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि जनवरी 2026(January 2026 DA Hike) से महंगाई भत्ते में केवल 2% का इजाफा होगा।
इसके बाद महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। हालांकि, चिंता की बात सिर्फ यह 2% की मामूली बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर आने वाले 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में तय होने वाली आपकी सैलरी पर पड़ने वाला है।
यह बढ़ोतरी छोटी जरूर है, लेकिन इसका असर आने वाले 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर सीधा पड़ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, इस नई बढ़ोतरी को मार्च 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। उम्मीद है कि सरकार होली के आसपास इसका औपचारिक ऐलान कर देगी। यह बढ़ोतरी इसलिए भी अहम है क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म हो चुकी है, और यह उसके बाद होने वाली पहली DA हाइक है।होली से पहले मिल सकती है मंजूरी
आंकड़े क्या बताते हैं?
लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 के लिए CPI-IW (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। दिसंबर में यह इंडेक्स 148.2 अंक पर स्थिर रहा। इन आंकड़ों के आधार पर जब जुलाई से दिसंबर 2025 का औसत निकाला गया, तो DA का गणित 60.34% बनता है।सरकार की पुरानी परंपरा रही है कि वह दशमलव के बाद के अंक को नहीं मानती। इसलिए, DA(DA Increase) को राउंड फिगर में 60% ही रखा जाएगा। इससे यह साफ हो गया है कि बढ़ोतरी 3% या 4% नहीं, बल्कि सिर्फ 2% ही होगी।
7 साल में सबसे कम बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी को काफी कम माना जा रहा है। पिछले 7 सालों में ऐसा बहुत कम हुआ है जब DA Hike की रफ्तार इतनी धीमी रही हो। इससे पहले जुलाई 2018 और जनवरी 2025 में इतनी कम बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए यह राहत नाकाफी साबित हो सकती है।8वें वेतन आयोग पर क्यों पड़ेगा असर?सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस छोटी सी बढ़ोतरी का 8वें वेतन आयोग(8th Pay Commission) से क्या लेना-देना है? दरअसल, यह बहुत गहरा असर डालने वाला है।
- सैलरी का गणित: जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो उस समय चल रहे DA को कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic Pay) में जोड़ (Merge) दिया जाता है।
- फिटमेंट फैक्टर: नई सैलरी तय करने के लिए एक 'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) का इस्तेमाल होता है। यह फैक्टर काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि मर्ज होने वाला DA कितना है।
- धीमी रफ्तार का नुकसान: अगर DA जनवरी 2026 में 60% से शुरू होकर आगे भी धीरे-धीरे बढ़ता है, तो वेतन आयोग लागू होने तक कुल DA उम्मीद से कम रहेगा।
यह भी पढ़े : शेयरधारकों की लगी लॉटरी! LIC हर 1 शेयर पर देगा 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट, रिजर्व और शेयर का पूरा विश्लेषण
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
8वें वेतन आयोग का गठन तो हो चुका है, लेकिन इसे लागू होने में अभी वक्त लगेगा। आयोग के पास रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय है। पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार को इसे लागू करने में 1 से 2 साल लग जाते हैं। यानी नई सैलरी का फायदा आपको 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में मिल सकता है।
पेंशनर्स के लिए भी अहम खबर
यह बदलाव सिर्फ कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि पेंशनर्स (Pensioners DR) पर भी असर डालेगा। पेंशनर्स को भी थोड़ी राहत इस महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी से मिलेगी, लेकिन बड़े इजाफे की उम्मीद फिलहाल कम दिख रही है।यह भी पढ़े : EPFO New App: अब UPI से निकालें PF पैसा, जानिए नए नियम और पूरी प्रक्रिया
साफ है कि अगले 2 सालों में होने वाली 4 DA(DA Increase) की बढ़ोतरी, तय करेंगी कि 8वें वेतन आयोग में आपकी बेस सैलरी कितनी बढ़ेगी। फिलहाल, जनवरी 2026 की यह 2% की बढ़ोतरी यह संकेत दे रही है कि भविष्य में सैलरी और पेंशन में होने वाला इजाफा सीमित रह सकता है।